पंजाब

जालंधर में 20 किलो चूरा पोस्त जब्त, एक तस्कर दबोचा

जालंधर

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के दौरान सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर पुष्प बाली, इंचार्ज सीआईए स्टाफ जालंधर ग्रामीण की अगवाई में तथा इंद्रजीत सिंह पीपीएस, डीएसपी, तफ्तीश की निगरानी में की गई। मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने बताया कि रामपुर लल्लियां चौक के पास नियमित गश्त के दौरान सीआईए टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी गांव असमाइलपुर थाना लोहियां जिला जालंधर के रूप में हुई है।

जिसके पास से पुलिस ने काले रंग का मोटरसाइकिल और बैग की तलाशी लेने पर 20 किलो कुचली हुई भुक्की डोडे चूरा पोस्त बरामद किया। इस संबंध में मामला एफआईआर नंबर 29 दिनांक 11 मार्च 2026 धाराएं 15 बी 61 85 एनडीपीएस एक्ट थाना लांबड़ा जिला जालंधर ग्रामीण दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आगे पूछताछ जारी है और पुलिस ड्रग नेटवर्क में आरोपी के आगे और पीछे के लिंक की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ पुराने कई मामले दर्ज हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button