हरियाणा

बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश, महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं, पंचकूला-पानीपत एसपी पासपोर्ट जब्त करें

चंडीगढ़

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

टटीरी गीत विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बालीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। बादशाह शुक्रवार को सम्मन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया नाराज हो गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि बादशाह अगर तीन बजे तक पेश नहीं हुए, तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। तीन बजे तक बादशाह के वकील फिर पहुंचे और समय मांगा। इस पर आयोग की अध्यक्ष ने पंचकूला और पानीपत एसपी को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोडक़र न जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लठ मारने आगे आया है। बता दें कि टटीरी गीत के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें छह मार्च को नोटिस भेजकर पानीपत एसपी ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखने की परमिशन मांगी थी। गौर हो कि हाल ही में बादशाह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि, मेरे गाने टटीरी के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button