पंजाब

जालंधर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी करवाई, डेढ़ किलो हेरोइन के साथ दबोचे दो तस्कर

जालंधर

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब के जालंधर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी करवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में दो नशा तस्करों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से पुलिस ने एक किलो 564 ग्राम हेरोइन, एक अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद किया है। घटना जालंधर-फगवाड़ा रोड पर पटवारी ढाबे के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां आरोपी नशे की सप्लाई देने के लिए पहुंचे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय जसकरण सिंह निवासी गांव मुच्छल, अमृतसर और 29 वर्षीय जगजीत सिंह निवासी चमकौर साहिब, रूपनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम गुप्त सूचना के आधार पर घटनास्थल पर दोनों आरोपियों को दबोचने पहुंची थी, लेकिन जब पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकडक़र अपनी गाड़ी में बैठाया तो आरोपी पुलिस की गाड़ी लेकर ही मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और गाड़ी पर दो राउंड फायर भी किए। इसमें से एक गोली गाड़ी के टायर पर, जबकि दूसरी गोली कार की बॉडी पर लगी।

इसके बाद कहीं जाकर पुलिस ने आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया और दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि जसकरण 10वीं पास है और पहले पाठी का काम करता था। वहीं, जगजीत 12वीं पास और बेरोजगार है। दोनों ने जल्दी अमीर बनने और नशा तस्करी में मोटी कमाई के लालच में इस काले धंधे को अपनाया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि वे नशे की यह खेप कहां से लाए थे और उनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button