देश विदेश

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 मरीजों की मौत, 13 अन्य घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा में कटक जिले के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार को आग लगने की एक दुखद घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य मरीज घालय हो गए जिनका वर्तमान में आईसीयू में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग के साथ अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की न्यायिक जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

मोहन मांझी के अनुसार, आग लगने का कारण अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर आईसीयू में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। यह अस्पताल ओडिशा के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक है। जानकारी के अनुसार आग बगल के आईसीयू और वार्ड में भी फैल गई। घटना के समय, ट्रॉमा केयर आईसीयू में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। इनमें से 10 मरीजों की अस्पताल के अन्य आईसीयू यूनिटों में स्थानांतरित करते समय मौत हो गई जबकि शेष 13 मरीजों को बचा लिया गया और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे और आग पर काबू प्राप्त किया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button