चंडीगढ़

सेक्टर-27 में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 65 दुकानदारों के काटे चालान, 13 वाहन किए जब्त

नगर निगम चंडीगढ़ ने शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह और शाम विशेष एंटी एन्क्रोचमेंट ड्राइव चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 65 चालान काटे गए और 13 वाहनों को जब्त किया गया। सुबह के अभियान के दौरान सेक्टर-27 स्थित राधा स्वामी भवन के पास नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सडक़ और पैदल रास्तों पर अवैध रूप से लगाए गए 42 रेहड़ी-फड़ी हटाए। ये रेहडिय़ां पैदल चलने वालों की आवाजाही में बाधा डाल रही थीं और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर रही थीं। टीम ने मौके पर कार्रवाई कर बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के साथ-साथ सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित की।

वहीं शाम को मनीमाजरा के सेक्टर-13 स्थित कार बाजार में भी विशेष अभियान चलाया गया। यहां बिना वैध स्टिकर और नगर निगम के नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 कारों को जब्त किया गया और 15 चालान जारी किए गए। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही नागरिकों और रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से बचेंए ताकि चंडीगढ़ की सुव्यवस्थित और सुंदर छवि बनी रहे तथा लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

लोगों से अपील

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही नागरिकों और रेहड़ी-फड़ी वालों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से बचेंए ताकि चंडीगढ़ की सुव्यवस्थित और सुंदर छवि बनी रहे तथा लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button