आज की ख़बरपंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर को 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 19 मार्च 2026ः

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान, जिला फरीदकोट की जैतो मंडी में स्थित वेयरहाउस में तैनात वेयरहाउस इंस्पेक्टर नरेश कुमार गोयल को 18,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए, राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव घणिया, जिला फरीदकोट के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता आढ़तिया के रूप में काम करता है और आरोपी वेयरहाउस इंस्पेक्टर नरेश कुमार गोयल आढ़तियों से फसल की खरीद करता है। आरोपी वेयरहाउस इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से 18,500 रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि यदि शिकायतकर्ता उसे रिश्वत नहीं देगा तो वह उसकी आने वाली गेहूं की फसल को मंडी से नहीं उठने देगा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी इंस्पेक्टर अक्सर रिश्वत लेने के लिए किसानों से खरीदी गई फसलों में जानबूझकर दोष निकालता रहता है।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज फिरोजपुर से संपर्क किया। उसकी शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसमें आरोपी इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 18,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button