जालंधर में पकड़ी अफीम, ड्रग्स मनी सहित कार जब्त, छानबीन शुरू

जालंधर
जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट जालंधर की टीम ने ड्रग तस्करों और बुरे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके पास से टीम को एक किलो 400 ग्राम अफीम, एक लाख रुपए ड्रग मनी और एक कार नंबर पीबी 10 के ए 0452 बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट जालंधर की टीम ने 18 मार्च को कैंट से सुभाना रोड की ओर संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में गश्त और चेकिंग के लिए जा रही थी। इस दौरान सुभाना गांव की तरफ एक ग्रे नंबर की कार नंबर पीबी 10 के 0452 आती दिखी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जिसे बिना किसी शक के रोका गया। पूछताछ में कार सवारों में से एक ने अपना नाम रिंकू उम्र 33 साल पुत्र राम किशन, निवासी हाउस नंबर 148 कैलाश नगर गली नंबर 4 बस्ती जोधेवाल लुधियाना और दूसरे ने जसवंत सिंह जस्सा उम्र 32 साल पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव हरिपुर खालसा तहसील फिल्लौर जिला जालंधर बताए। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर अंदर से एक किलो 400 ग्राम अफीम और एक लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। इस आधार पर पुलिस टाइम ने कार्रवाई करते आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 7 जालंधर में मुकदमा नंबर 45 18 मार्च 2026 धरा 18 27 61 85 एनडीपीएस एक्ट तहत दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी रिंकू ने बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और शादीशुदा है। उसकी दो बहनें और दो भाई हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह प्राइवेट काम भी करता था।