देश विदेश

अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, छह मिनट तक पड़ीं ललाट पर किरणें, जय श्रीराम के उदघोष से गूंजा मंदिर परिसर

अयोध्या

प्रभु श्रीराम के बालस्वरूप रामलला के जन्मोत्सव पर ठीक 12 बजे राममंदिर स्थित गर्भगृह में स्थापित रामलला की भव्य दिव्य प्रतिमा के ललाट पर भगवान सूर्य की किरणों ने सूर्यतिलक कर उनका अभिषेक किया। राम का जन्म होते ही राममंदिर का संपूर्ण परिसर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो गया, घंटा घड़यिाल और मृदंग मंजीरों के मधुर संगीत के साथ प्रगट भए कृपाला दीन दयाला के भजन से रामभक्त श्रद्धालु झूम उठे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर राममय हो गया। रामजन्मोत्सव की शुरुआत प्रभु श्रीराम के पंचामृत महाभिषेक से प्रात: नौ बजे ही शुरू हो गई थी। राममंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। प्रभु श्रीराम का श्रृंगार किया गया और रामलला को पीला वस्त्र धारण कराया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

रामलला को भोग प्रसाद ग्रहण कराने के बाद उनकी आरती उतारी गई। प्रभु श्रीराम के सूर्यतिलक का जिम्मा केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुडक़ी और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान बंगलुरु ने लिया है। दस वर्षों का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के बीच सूर्यतिलक कार्यक्रम के आयोजन का अनुबंध हुआ है। सूर्य की किरणें प्रभु श्रीराम के ललाट पर कुल छह मिनट तक अभिषेक किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डा. अनिल मिश्र ने बताया कि प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर संपूर्ण अयोध्या राममय है। विपरीत मौसम के बीच दिन में 12 बजे तक 20 लाख से अधिक भक्तों ने सरयू में स्नान किया और दान किया। रामपथ सहित अयोध्या के सडक़ों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जय श्रीराम के जयकारे लगाते भक्तों ने राममंदिर, दशरथ महल, कनक भवन, राम बल्लभा कुंज, रंगमहल, हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन अर्चन की। प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के बाद एक-दूसरे को रामजन्मोत्सव की बधाई भी देते रहे।

पीएम मोदी ने किए लाइव दर्शन

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी रामलला के दर्शन किए। राम नवमी के अवसर पर उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना की और राम मंदिर में सूर्य तिलक अनुष्ठान देखा। पीएमओ की ओर से एक तस्वीर जारी की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री लाइव टीवी पर राम मंदिर में हो रहे अनुष्ठान को देखते नजर आ रहे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button