आज की ख़बरपंजाब

विदेश भेजने के नाम पर 5.40 लाख रुपए ठगे, दो युवको ने मालटा और नॉर्वे भजने के लिए दिए थे पैसे

पठानकोट के दो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 5.40 लाख रुपए का ठगने के आरोप में शाहपुरकंडी थाना और थाना डिविजन नंबर 1 की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जुगियाल के रमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमृतसर निवासी एक व्यक्ति ने उसे वर्क परमिट पर मालटा भेजने का झांसा दिया। आरोपी ने उससे 3.40 लाख रुपए की ठगी की। पुलिस ने मामले की जांच कर शिकायतकर्ता के बयान पर शाहपुरकंडी थाने में जिला अमृतसर निवासी मनजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में पठानकोट के रहने वाले जसमीत सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसके गुरदासपुर के एक व्यक्ति के साथ नॉर्वे भेजने को लेकर आठ लाख रुपए की बातचीत हुई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने 1.26 लाख रुपए विभिन्न तारीखों को उक्त व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे और 75 हजार रुपए नकद दिए। इस तरह कुल मिलाकर दो लाख रुपए दिए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लेकिन उक्त व्यक्ति ने उसे न तो विदेश भेजा न ही उसके दो लाख रुपए वापस किए हैं। पुलिस ने गुरदासपुर निवासी करणबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button