मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 84वें दिन आज पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 566 ठिकानों पर छापेमारी की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
84वें दिन पुलिस टीमों ने दो हथियार बरामद करने के बाद 311 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 21,154 हो गई है।
इसके अलावा 92 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जिनके पास से छह हथियार भी बरामद हुए हैं, जबकि 126 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के 409वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 126 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.4 किलो हेरोइन, 5.4 किलो अफीम, 69 किलो भुक्की, 558 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4.91 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
इसके साथ ही केवल 409 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 58,829 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 25 व्यक्तियों को नशा छुड़वाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया।