सीबीएसई रिजल्ट में मोहाली का दबदबा, चारवी अग्रवाल ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

मोहाली-मोहाली के फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल की मेधावी छात्रा चारवी अग्रवाल ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर मोहाली में पहला और ट्राईसिटी में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है। स्कूल का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी बेहद शानदार रहा। कुल 313 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से सभी विद्यार्थी सफल रहे और स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 32 छात्रों ने 97 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किएए जबकि 63 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अलावा 114 छात्र 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने में सफल रहे। खास बात यह रही कि मैथ्स में 9 और इंग्लिश में 7 छात्रों ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए। जबकि सोशल साइंस में 14 छात्रों के शत प्रतिशत अंक आए। स्कूल प्रबंधन के अनुसारए यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभि भावकों के सहयोग का परिणाम है।
स्कूल के डायरेक्टर संजय सरदाना ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध हैए ताकि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें। वहींए चंडीगढ़ के सेक्टर 21 स्थित मानव मंगल हाई स्कूल के 36 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 90 या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं। अंश चौधरी ने 99.2 फीसदी अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि समृद्धि राय ने 98.4 फीसदी अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डीएवी स्कूल पिहोवा की अवनी ने मारी बाजी
पिहोवा। कक्षा दसवीं की परीक्षा में अवनी ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, अभिषेक शर्मा, एंजल ने 95.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व पूर्वी ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिवयं 94.6, खुशबु 93.8, कनिका 93.8, अर्शप्रित 93.2, नेहाल 92.8, खुशप्रित 92.4एनव्या गर्ग 92, कुणाल 92, अरमान 91.4, राधिका 90.8, लक्ष्य शंकर 90.2, खुशी 90.2 प्रतिशत अंक लेकर किया प्रदेश का नाम रोशन। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर कँवल गाबा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।