नोएडा। मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के दौरान सामने आई हिंसक घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूरे जिले को 11 जोन और 49 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पीएसी और क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
आधुनिक तकनीक उपयोग करते हुए पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी कर रही है। प्रमुख चौराहों, औद्योगिक क्षेत्रों और श्रमिक बहुल इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही, खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। नोएडा पुलिस कमिश्नर लगातार पूरे जनपद का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने आम लोगों और श्रमिक संगठनों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714