आर्थिक

यूपीआई पर रिकॉर्ड ट्रांजेक्शन, मई महीने में 30 लाख करोड़ का पेमेंट, 19 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली

पड़ोस की दुकान पर आप खरीदारी करने गए। आपने 17 रुपए का सामान लिया और 100 का नोट दिया। दुकानदार कहता है, खुले पैसे दो या यूपीआई कर दो। आप अपना मोबाइल फोन निकालते हैं, क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और पेमेंट हो जाता है। इसी आसानी की वजह से यूपीआई ने इतिहास बना दिया है। जी हां, बीते मई महीने के दौरान कुल 29.90 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। नेशनल पेमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया या एनपीसीआई के आंकड़ों के मताबिक, बीते मई महीने में करीब 30 लाख करोड़ रुपए का यूपीआई ट्रांजेक्शन हुआ, जो कि एक साल पहले के इसी महीने के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है। यही नहीं, एक महीने पहले यानी अप्रैल, 2026 के मुकाबले भी यह तीन फीसदी ज्यादा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मई, 2026 में कुल 23.2 अरब ट्रांजेक्शन हुए, जबकि अप्रैल, 2026 में 22.35 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे। यूपीआई के पीछे एनपीसीआई की पूरी टीम है। एनपीसीआई असल में भारतीय रिजर्व बैंक और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की एक संयुक्त पहल है। यह भारत में खुदरा भुगतान और निपटान प्रणालियों के संचालन के लिए एक अंब्रेला संगठन है।

छोटे पेमेंट ज्यादा

भारतीय रिजर्व बैंक की पेमेंट्स सिस्टम्स रिपोर्ट के मुताबिक यूपीआई का औसत टिकट साइज (प्रति लेनदेन की औसत रकम) घटी है। साल 2021 में यह 1,848 रुपए था, जो कि साल 2025 में घट कर 1,313 रुपए रह गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब आम लोग बड़ी खरीदारी के साथ-साथ छोटी-छोटी चीजों (जैसे किराना, सब्जी या चाय) के लिए भी नकद के बजाय डिजिटल पेमेंट का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button