आज की ख़बरपंजाब

महकप्रीत कौर को माई भागो अवॉर्ड, सीएम मान ने सौंपा सम्मान, बोले, पंजाब को बेटी पर नाज

श्रीआनंदपुर साहिब

रूपनगर जिला के गांव पपराली की रहने वाली महकप्रीत कौर, जिन्होंने इंडियन एयरफोर्स अकादमी की मैरिट लिस्ट में पूरे भारत में पहला स्थान हासिल करके पंजाब का नाम रोशन किया है, उन्हें नूरपुर बेदी के गांव बड़वा में आयोजित एक भव्य समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विशेष रूप से माई भागो अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महकप्रीत कौर को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया और उनकी शानदार उपलब्धि की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महकप्रीत ने साबित कर दिया है कि पंजाब की बेटियां किसी भी क्षेत्र में लडक़ों से कम नहीं हैं और अगर उन्हें सही मौके और मार्गदर्शन मिले तो वे देश में सबसे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महकप्रीत कौर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी बेटियां ही पंजाब की असली ताकत हैं, जो अपने जुनून, कड़ी मेहनत और लगन से नए रिकॉर्ड बना रही हैं। इस मौके पर हलका रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने भी महकप्रीत कौर की इस उपलब्धि की जोरदार तारीफ की। गौरतलब है कि महकप्रीत कौर किसान अमरजीत सिंह और रूपिंदर कौर की बेटी हैं और उन्होंने मोहाली में माई भागो आम्र्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गल्र्स में ट्रेनिंग ली थी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button