कुरुक्षेत्र, 15 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार केयू के विभिन्न स्नातक एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। वहीं इस बार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल ने बताया कि प्राप्त आवेदन आंकड़ों के अनुसार कला, वाणिज्य, कंप्यूटर विज्ञान, जीवन विज्ञान तथा व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप संचालित पाठ्यक्रमों और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों का विश्वास मजबूत हुआ है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब तक कुल 7340 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) सर्वाधिक लोकप्रिय पाठ्यक्रम बनकर उभरा है, जिसके लिए 1431 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद बैचलर ऑफ कॉमर्स (बी.कॉम.) में 645 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं के चलते बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तथा बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 611-611 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों की विशेष रुचि देखने को मिली है। बैचलर्स ऑफ लाइफ साइंस (मेडिकल) में 504, बैचलर्स ऑफ फिजिकल साइंस (नॉन-मेडिकल) में 406, जबकि कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में 298 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त जूलॉजी ऑनर्स में 256, अंग्रेजी ऑनर्स में 244, केमिस्ट्री ऑनर्स में 220, मैथमेटिक्स ऑनर्स में 204 तथा फिजिक्स ऑनर्स में 190 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों में भी छात्रों की अच्छी भागीदारी रही है। मनोविज्ञान ऑनर्स में 177, इतिहास ऑनर्स में 176, अर्थशास्त्र ऑनर्स में 133 तथा हिंदी ऑनर्स में 108 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं संस्कृत ऑनर्स में 23 आवेदन आए हैं।
रोजगारपरक एवं कौशल आधारित कार्यक्रमों में भी विद्यार्थियों का आकर्षण बढ़ा है। बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (एनईपी) में 189 आवेदन, बैचलर ऑफ वोकेशन इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (एईडीपी) में 166 आवेदन तथा बी.एससी. (रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन) में 148 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों ने एम.एससी. बायोटेक्नोलॉजी (5 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) के लिए 155 आवेदन किए हैं।
प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि विद्यार्थी अब पारंपरिक विषयों के साथ-साथ तकनीकी, व्यावसायिक और कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक पाठ्यक्रम संरचना, अनुसंधान की सुविधाएं तथा बेहतर रोजगार अवसर विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 21 जून तक केयू वेबसाइट या आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें