boAt ने भारत में लांच किए अपने नए ईयरबड्स boAt Airdopes ProClip

नई दिल्ली। boAt ने भारत में अपने नए ईयरबड्स boAt Airdopes ProClip लांच किए हैं। ये ओपन-ईयर ईयरबड्स खास तौर पर भारत में सुनने के माहौल के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं। ओपन-ईयर ऑडियो दुनिया भर में पर्सनल ऑडियो में बढ़ रहा है और भारत में भी इसकी शुरुआत हो रही है। ओपन-ईयर ईयरबड्स अपने कंफर्ट, स्टाइलिश डिजाइन, म्यूजिक सुनने, कॉल करने या कंटेंट देखने के दौरान यूजर्स को आस-पास के माहौल से अवगत रखता है।
मेक इन इंडिया पहल के तहत boAt Lifestyle और Dixon Technologies के जॉइंट वेंचर में तैयार Airdopes ProClip को भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से ढाला गया है। कीमत की बात करें तो boAt Airdopes ProClip की कीमत 1,599 रुपए है। यह व्हाइट, ग्रे और वाइन जैसे कई कलर विकल्पों में उपलब्ध है। ये ईयरबड्स boAt की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख रिटेल प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फीचर्स की बात करें तो boAt Airdopes ProClip में 12mm ड्राइवर दिए गए हैं। केस में 500mAh की बैटरी मिलती है जबकि प्रत्येक ईयरबड में 50mAh की बैटरी दी गई है। boAt का दावा है कि बैटरी केस के साथ 52 घंटे तक चल सकती है। वहीं पसीने और मॉइस्चर से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग दी गई है। इसमें एयर कंडक्शन टेक्नोलॉजी है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.6 ग्राम है। ये ब्लूटूथ v6.0 से लैस है। कंपनी ईयरबड्स पर 1 साल की वारंटी प्रदान करती है। इनमें AI पावर्ड ENC मिलता है। यह मल्टी प्वाइंट कनेक्टिविटी से लैस है। यह boAt हियरेबल्स ऐप के साथ कंपेटिबल है, जिससे बैटरी स्टेटस से लेकर, सेटिंग्स, टच कंट्रोल आदि का अपडेट मिलता है।
Airdopes ProClip में फेदर लाइट कंस्ट्रक्शन के साथ क्लाउड-फिट डिजाइन है। यह मजबूत पकड़ के लिए सुरक्षित लूप स्ट्रक्चर के साथ आता है। सबसे खास बात यह है कि पूरी दिन पहनने पर आराम मिलता है। लो ऑडियो लीकेज के लिए सोनिक सील टेक्नोलॉजी है। आस-पास के माहौल का बेहतर पता चलने के लिए एम्बिएंट साउंड अवेयरनेस है। लंबे समय तक आराम से उपयोग के लिए ओपन-ईयर डिजाइन है। ये ईयरबड्स वर्कआउट, ट्रैवल और डेली के कामों के लिए बेहतर विकल्प है।