महाराष्ट्र में टेट का पेपर लीक, आज होने वाली परीक्षा स्थगित

पेपर लीक के चलते महाराष्ट्र में शिक्षक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) स्थगित कर दी गई है। एग्जाम राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर रविवार 28 जून को आयोजित होना था, लेकिन परीक्षा से लगभग 24 घंटे पहले पेपर ठाणे से लीक हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को लीक के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने ठाणे के भिवंडी में एक ऑपरेशन के दौरान प्रश्न पत्र बरामद किया। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी तक उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।
महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (एमसीएसई) की ओर से जारी एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक यह फैसला काउंसिल को संदिग्ध पेपर लीक के बारे में गोपनीय जानकारी मिलने के बाद लिया गया। एमसीएसई अधिकारियों ने बाद में कन्फर्म किया कि मिले कुछ डॉक्यूमेंट्स टीईटी क्वेश्चन पेपर के कंटेंट से मैच करते हैं, जिससे एग्जाम की पारदर्शिता को लेकर चिंता बढ़ गई। टीईटी की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा में 4.28 लाख ज्यादा उम्मीदवार शामिल होने वाले थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714