पंजाब

पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर मार्च 2022 से मई 2026 तक 16,000 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं

चंडीगढ़, 29 जून 2026:

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन के माध्यम से बड़े मील के पत्थर स्थापित किए हैं। शासन व्यवस्था से भ्रष्टाचार का पूर्णतः उन्मूलन राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता रही है।

भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन नंबर 9501 200 200 की शुरुआत 23 मार्च 2022 को की गई थी। यह पहल नागरिकों को आगे आकर पंजाब भर के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध निडर होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करती है।
इस संबंध में आज यहां जानकारी देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 23-03-2022 से 31-05-2026 तक मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सहित कुल 16,950 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 10,951 शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित होने के कारण आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दी गईं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 1,445 शिकायतें विजिलेंस ब्यूरो से संबंधित थीं, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित जिला विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी को भेज दिया गया। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा इन शिकायतों की जांच के बाद अब तक दर्ज की गई 284 एफआईआर में 368 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

विजिलेंस ब्यूरो ने जनता से अपील की है कि वे राज्य को पूरी तरह पारदर्शी और रिश्वतखोरी मुक्त बनाने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करना जारी रखें।

यह पहल जनता के लिए रिश्वतखोरी की शिकायतें दर्ज कराने हेतु एक उपयोगकर्ता-अनुकूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म है। नागरिक इस प्लेटफॉर्म पर रिश्वत से संबंधित उपयुक्त ऑडियो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 24 घंटे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निपटारा किया जाता है, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों से बड़ी राहत मिली है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button