आज की ख़बरपंजाब

डॉ. बलजीत कौर ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी; पंजाब की समृद्ध विरासत की महक के बीच महिला सशक्तीकरण और बाल कल्याण का दिया संदेश

चंडीगढ़, 9 सितंबर:

पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आज उस समय अपने पूरे रंगों में खिल उठी, जब सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य भर की बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों तथा नवजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च, पटियाला की विशेष योग्यता वाली बच्चियों के लिए “तीज और राखी–सहेलियों का समारोह” का शानदार आयोजन किया गया। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बच्चियों के साथ तीज और राखी के पवित्र त्योहार मनाए तथा प्रेम, आपसी सहभागिता, सम्मान और नारी शक्ति का संदेश दिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

समारोह की भरपूर सराहना करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल और पूरी टीम को ऐसा सार्थक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह न केवल बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि उनके मन में आत्मविश्वास, अपनत्व और उम्मीद की नई रोशनी भी जगाते हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “तीज की खुशी, राखी का प्यार, नारी हमारी शान—सुरक्षा की पहरेदार। आइए हर बेटी का सम्मान करें, उसे सशक्त बनाएं और उसके सुनहरे भविष्य की सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं।”

उन्होंने कहा कि तीज नारी की आत्मशक्ति, उम्मीदों, सपनों और जीवन के उत्साह का पर्व है, जबकि राखी आपसी विश्वास, प्रेम और साझा जिम्मेदारी का पावन प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और समाज सेवा सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं और परिवारों के साथ-साथ समाज की मजबूत नींव भी बन रही हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल सुरक्षा की हकदार ही नहीं, बल्कि अपने परिवारों और समाज की सच्ची रक्षक भी हैं।

बाल देखभाल संस्थाओं तथा नवजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च, पटियाला की विशेष योग्यता वाली बच्चियों की भागीदारी का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि यह समारोह उनके भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें नए सपने और नया आत्मविश्वास जगाने की एक अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा अवसरों का हकदार है और सही मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन मिलने पर वह जीवन की हर चुनौती को पार कर सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर बेटी और हर बच्चे को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और अवसरों से भरपूर वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है, ताकि हर बच्चा अपनी क्षमताओं को पूरी तरह निखार सके।

पंजाबी विरासत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि लोक-संगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान की आत्मा हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और जीवन में सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करती हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button