
चंडीगढ़, 14 सितंबर
पंजाब पहली बार ‘हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ की मेज़बानी कर इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एशियाई हॉकी महासंघ के अधिकारियों की मौजूदगी में इस टूर्नामेंट का लोगो जारी किया। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेज़बानी को पंजाब के लिए बेहद गर्व की बात बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और इसके लीग मैच जालंधर में, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मोहाली में खेले जाएंगे।
इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान सहित हॉकी की छह प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान सबसे अधिक प्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला पहली नवंबर (पंजाब दिवस) को शाम 7 बजे जालंधर में खेला जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने इस चैंपियनशिप के आयोजन के लिए 25.40 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है और समूचा सरकारी तंत्र इसे सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। युवाओं और हॉकी प्रेमियों को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से सभी मैचों के लिए प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रखा गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एक्स’ अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा, “हमारे लिए यह बेहद गर्व की बात है कि पंजाब पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट, ‘हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ की मेज़बानी करने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लीग मैच जालंधर में, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मोहाली में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान सहित छह प्रमुख देश हिस्सा लेंगे। पहली नवंबर को ‘पंजाब दिवस’ के अवसर पर शाम 7 बजे जालंधर में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मुकाबला होगा। युवाओं को खेलों और खेल मैदानों से जोड़ने के लिए हमारी सरकार द्वारा सभी मैचों के लिए प्रवेश बिल्कुल मुफ्त रखा गया है। इस खेल का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचें और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। इंकलाब जिंदाबाद।”
आज यहां मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ऐतिहासिक ‘मेन्स एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ पंजाब के लिए सिर्फ एक हॉकी टूर्नामेंट नहीं है। यह उस धरती पर इस खेल की वापसी है, जिसने भारतीय हॉकी के कई नायकों को जन्म दिया है। पंजाब पहली बार अपनी धरती पर इतने बड़े स्तर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेज़बानी कर रहा है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब सरकार इसे पूरे भारत और दुनिया भर के खिलाड़ियों, दर्शकों और हॉकी प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय खेल आयोजन बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” उन्होंने कहा कि हॉकी का खेल पंजाब के कण-कण में बसा हुआ है और “यह खेल और पंजाबी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कहा, “संसारपुर, खुसरोपुर और मिठापुर से लेकर पूरे राज्य के सैकड़ों गांवों तक पंजाब की धरती ने कई ओलंपियन, राष्ट्रीय चैंपियन और कप्तान पैदा किए हैं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन महान खिलाड़ियों ने दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों पर भारतीय तिरंगे को गर्व से लहराया है। भारतीय हॉकी में पंजाब का योगदान केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है; यह हमारी पहचान का अभिन्न अंग है।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कहा कि पंजाब ने 50 से अधिक ओलंपिक पदक विजेता और 10 राष्ट्रीय कप्तान पैदा किए हैं, जिनमें ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर, ऊधम सिंह और अजीत पाल सिंह जैसे महान खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, “आज भी यह परंपरा जारी है। पेरिस 2024 ओलंपिक के दौरान पंजाब के 10 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और हरमनप्रीत सिंह ने राष्ट्रीय टीम की अगुवाई की।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “इसलिए जब पंजाब ‘एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी’ की मेज़बानी करेगा तो यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ एक और टूर्नामेंट नहीं होगा। यह विश्वस्तरीय सुविधाओं और शानदार तैयारियों के साथ भारतीय हॉकी के गढ़ में एक उत्सव जैसा होगा।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है कि पंजाब आने वाले खिलाड़ियों और टीमों को इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बेहतर सुविधाएं मिलें।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने टूर्नामेंट के लिए कुल 25.40 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है, जिसमें से 22.96 करोड़ रुपये चैंपियनशिप से संबंधित दो प्रमुख स्थलों को अपग्रेड करने पर खर्च किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया, “जालंधर स्थित ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम के लिए 14 करोड़ रुपये और मोहाली स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह (सीनियर) अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के लिए 8.96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “यह केवल बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजना नहीं है, बल्कि पंजाब के खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में किया गया निवेश है।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जालंधर में उद्घाटन समारोह और लीग चरण के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जबकि मोहाली में निर्णायक सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है। यहां आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को यह महसूस होना चाहिए कि पंजाब ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की हैं और प्रत्येक दर्शक को इस अनुभव पर गर्व महसूस होना चाहिए।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की भागीदारी से यह चैंपियनशिप और भी महत्वपूर्ण बन जाएगी। उन्होंने कहा, “एशिया के प्रमुख हॉकी खेलने वाले देशों में भारत, पाकिस्तान, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन मुकाबला करेंगे, जबकि ओमान और बांग्लादेश रिजर्व टीमों के रूप में शामिल होंगे।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714