देश विदेश

‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ से सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन, 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की है, जिसके तहत दो से आठ अक्टूबर तक जिला स्तर पर ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला जाएगा तथा छह अक्टूबर को विपक्षी दलों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कहा कि दो से आठ अक्टूबर तक जिला स्तर पर ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ और जिलाधिकारियों के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जायेगा।

इसी क्रम में छह अक्टूबर को विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेता अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे। इसके अलावा गठबंधन पांच बड़ी रैलियां आयोजित करेगा और एक नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली होगी, जिसमें ‘वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दे उठाये जायेंगे। खड़गे ने कहा कि गठबंधन की मांग है कि उच्चतम न्यायालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। इस आंदोलन में जनता, युवा, गठबंधन के घटक दलों तथा लोकतंत्र और एकता के लिए प्रतिबद्ध संगठनों को शामिल किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button