स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक और ईवी मोड, VICTORIS का RM एडिशन लांच

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी विक्टोरिस एसयूवी की सालगिरह पर नया ऑरम एडिशन पेश किया है। कंपनी ने शनिवार को ऑरम एडिशन की घोषणा करते हुए कहा कि इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक और ईवी मोड दिया गया है। इसकी किट की कीमत 22,990 रुपए है।
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने कहा कि आज के युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, जो सब कुछ पाना चाहते हैं, विक्टोरिस को एक ऐसी एसयूवी के रूप में पेश किया गया था, जिसमें सब कुछ है। अपनी पहली सालगिरह विक्टोरिस सबसे तेजी से बिकने वाला यात्री वाहन बन गया है। इसने एक लाख और डेढ़ लाख की बिक्री का आंकड़ा सबसे जल्दी पार किया। इन शानदार उपलब्धियों को देखते हुए हम विक्टोरिस ऑरम एडिशन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेश कर रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714