चंडीगढ़ नैतिक हत्याकांड : हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से भिड़ा आरोपी, टांग में लगी गोली

चंडीगढ़ के नैतिक हत्याकांड के आरोपी और ऑपरेशन सेल की टीम के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। टीम आरोपी शूटर अर्शमेहर और मनमेहर को सेक्टर 50 में हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और खरड़ में रहते हैं। आरोप है कि हथियार बरामदगी के दौरान मनमेहर ने पास पड़ी लोडेड पिस्टल उठाकर पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एएसआई प्रदीप की तरफ चली, लेकिन वह बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गए। वहीं, ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर हरिदंर सिंह सेखों ने बताया कि इसके बाद पुलिस के दो मुलाजिमों ने भी एक-एक फायर किया, जिससे मनमेहर की टांग में गोली लग गई। घायल मनमेहर को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया है।
दूसरा आरोपी अर्शमेहर मौके पर ही पुलिस की गाड़ी में मौजूद है। मनमेहर सीपी मॉल में फायरिंग समेत कई अन्य रंगदारी और फायरिंग के मामले में शामिल था। वहीं, ऑपरेशन सेल की टीम के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखां ने बताया कि सेक्टर 22 में हुए नैतिक हत्याकांड में दो आरोपियों को पकड़ा गया था। वारदात में इस्तमाल किए गए हथियार की बरामदगी करवाने के लिए गए आरोपी मनमेहरप्रीत ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसे रोकने के लिए ऑपरेशन सेल की टीम ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान आरोपी की जांघ में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे काबू कर लिया गया। वहीं, चंडीगढ़ सेक्टर-22 में 17 वर्षीय छात्र नैतिक की हत्या की जांच में लॉरेंस और बंबिहा गैंग का एंगल सामने आया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714