अमृतसर में अवैध नशा मुक्ति केंद्र, जरूरी दस्तावेज न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी जगह भेजे मरीज

पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा सिविल सर्जन, अमृतसर डॉ. भारती धवन के मार्गदर्शन एवं देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम ने जीटी रोड पर टांगरा अड्डा के निकट स्थित भाई मनी सिंह जी गुरमत विद्यालय में संचालित कथित अनधिकृत नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन से संबंधित निर्धारित कानूनी प्रावधानों, पंजीकरण संबंधी नियमों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच करना था। निरीक्षण टीम में डॉ. सरबजीत सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर, अमृतसर, डॉ. परमप्रीत कौर, मेडिकल ऑफिसर मनोचिकित्सा, सुखदीप सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर, बबलीन कौर, ड्रग इंस्पेक्टर तथा दीपक राय शामिल थे। निरीक्षण के दौरान केंद्र के परिसर में लगभग 70 से 75 पुरुष मरीज पाए गए।
जांच के दौरान केंद्र प्रबंधन मौके पर आवश्यक दस्तावेज एवं वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्र में भर्ती सभी मरीजों को उचित देखभाल, चिकित्सकीय निगरानी एवं निरंतर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद नशा मुक्ति केंद्र, अमृतसर में स्थानांतरित करवाया। इसके अतिरिक्त मामले में कानून के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी तरसिक्का को सूचित कर मौके पर बुलाया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714