पंजाब

अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़, 13 नवंबर:*

पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर निरंतर छापे मारे जा रहे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत खनन विभाग की टीम द्वारा आज सुबह लुधियाना ज़िले के गांव रसूलपुर में गश्त के दौरान अवैध खनन गतिविधि के लिए इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन मशीन और एक टिपर को मौके पर काबू किया गया। विभागीय टीम ने तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए पोकलेन मशीन और टिपर को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा थाना लाढोवाल में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एफ.आई.आर. नंबर-200 दर्ज की गई है।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करके खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि खनन विभाग द्वारा इलाके में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की जा रही है और अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह मुहिम भविष्य में भी पूरी सख़्ती से जारी रहेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
——

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button