राजनीति

पहलवानों के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी बोलीं- खिलाड़ी देश की शान, आरोपों की जांच हो

प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर लिखा “हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन लगातार राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। पहलवानों के आरोपों पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है और जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर लिखा “हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं।

विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”

पहलवान गीता फोगाट ने भी ट्वीट कर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा “आज बहुत दुख: हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है।”

यह भी पढ़ें ...  विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर Congress और BJP दोनों का बड़ा दावा- जानें किसकी बन रही है सरकार

पहलवान से नेता बनीं बबीता फोगाट ने भी इस मामले पर ट्वीट कर पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा “मैं अपने खिलाड़ियों की इस लड़ाई में उनके साथ हूं। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह विश्व में देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी।”

इसके बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट कर लिखा “कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।”

क्या है मामला?
बुधवार के दिन भारत के 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में बैठ गए। इनमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ और संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बजरंग ने कहा कि जो लोग कुश्ती संघ चला रहे हैं, उन्हें खेल के बारे में कुछ नहीं पता है। हमें कोच तक नहीं दिए जाते और इसका विरोध करने पर धमकाया जाता है।

वहीं, विनेश फोगाट ने कहा कि संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कई खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के चहेते लोग लड़कियों का शोषण करते हैं। पुरुष कोच भी लड़कियों के साथ-साथ महिला कोच का भी शोषण करते हैं।

यह भी पढ़ें ...  Rishabh Pant Road Accident : ऋषभ पंत का रेस्क्यू करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक सम्मानित , ऐसे बचायी जान

बृजभूषण सिंह 2011 से भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष बने हुए हैं। 2019 में उन्होंने तीसरी बार इस पद पर चुनाव जीता था। वह छह बार से लगातार सांसद हैं। फिलहाल वह कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button