फिरोजपुर
पंजाब के जालंधर शहर के संतोखपुरा इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में जोरदार धमाका होने से हडक़ंप मच गया । हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और करीब एक किलोमीटर दूर तक धमाके की आवाज गूंजती रही। घटना की सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के निवासी शिवमंगल के रूप में हुई है, जो संतोखपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि मृतक के शरीर के कुछ अंग आसपास के मकानों की छतों तक जा गिरे। ब्लास्ट के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका गैस सिलेंडर में हुआ हो सकता है जबकि कुछ अन्य लोगों ने आशंका जताई है कि कबाड़ गोदाम में किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक के कारण यह हादसा हुआ।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी किशनपुरा निवासी जोगी ने बताया कि वह धमाके के समय वहां से गुजर रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी जिसके बाद लोग घबराकर मौके की ओर दौड़े। उन्होंने कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि यह किसी बम विस्फोट जैसा महसूस हुआ। धमाके में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके के कारण आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने जांच पूरी होने तक इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।