पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर तथा नशा मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। वे साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिले में आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेजए फेज-6 मोहाली में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कियाए भारतीय संविधान के शिल्पकार डा. बीआर अंबेडकर के योगदान को स्मरण किया तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने वाली तीनों सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों को सलाम किया। श्री भगत ने बताया कि भगवंत सिंह मान सरकार देश की पहली सरकार है, जिसने सशस्त्र बलों में ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर राज्य द्वारा दी जाने वाली एक्स ग्रेशिया राशि को 50 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए किया है। यह वित्तीय सहायता अग्निवीरों पर भी लागू है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाकर 11000 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है तथा उनके आश्रितों के लिए सरकारी नौकरियों में 1 प्रतिशत आरक्षण भी सुनिश्चित किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान डीएसपी सिटी-एक पृथ्वी सिंह चहल के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट, एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी, स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सीएम की योगशाला के माध्यम से स्वस्थ पंजाब का संदेश तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को 13 सिलाई मशीनें वितरित की गईं तथा कैबिनेट मंत्री द्वारा पांच वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वारा सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 81 व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714