आर्थिक

चीनी कार कंपनी BYD ने दिल्ली में शुरू किया अपना सबसे बड़ा शोरूम

नई दिल्ली। चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता बीवाईडी ने वितरक ‘पीपीएस मोटर्स’ के साथ मिलकर दिल्ली में बुधवार को अपने सबसे बड़े शोरूम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय राजधानी के मोतीनगर इलाके में लगभग 9,000 वर्ग फुट में फैले इस शोरूम का उद्घाटन कंपनी की भारतीय इकाई बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक कार कारोबार के प्रमुख राजीव चौहान और पीपीएस मोटर्स के प्रबंध निदेशक राजीव सांघवी ने किया। राजीव चौहान ने बताया कि यह देश में बीवाईडी का 48वां और दिल्ली-एनसीआर में छठा शोरूम है। मोती नगर में स्थित यह शोरूम कंपनी के लिए एक मील का पत्थर है। फिलहाल इस शोरूम में प्रीमियम रेंज के दो कार मॉडल ‘सीलॉयन 7’ और ‘सील प्रीमियम सेडान’ उपलब्ध हैं। राजीव चौहान ने बताया कि जल्द ही यहां सात प्रमुख मॉडल उपलब्ध करवाने की कोशिश होगी।

उन्होंने कहा कि ब्लेड बैट्री से युक्त ये कारें पूरी तरह सुरक्षित और टिकाऊ हैं। उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में ग्राहकों को उन्नत इलेक्ट्रिक कार उपलब्ध करवा कर हम देश के स्वच्छ परिवहन में अपना योगदान देना चाहते हैं।” राजीव सांघवी ने कहा कि पीपीए मोटर्स बीवाईडी के साथ मिलकर ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्नत तकनीक वाली इन प्रीमियम कारों को लोगों तक पहुंचाना चाहता है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक कार बाजार दिल्ली में ये कारें लोगों को आकर्षित करेंगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

राजीव चौहान ने कहा कि ये कारें देश में युवाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं। पिछले साल देश भर में बीवाईडी ने लगभग छह हजार कारें बेची थीं, जो 80 प्रतिशत का उछाल दिखाता है। देश के 40 शहरों में बीवाईडी के 48 शोरूम हैं और इन कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। बीवाईडी के अधिकारियों ने बताया कि ब्लेड 2.0 बैट्री हाल ही में पेश की गयी है जो पांच मिनट में चार्ज हो जाती हैं। देश में चार्जिंग सुविधाओं की उपलब्धता पर उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं और आने वाले समय में यह कोई बाधा नहीं होगी। उन्होंने कहा, “हम एक-एक कर इलेक्ट्रिक परिवहन की बाधाओं से पार पा रहे हैं।” श्री सांघवी ने इन कारों के विभिन्न मॉडल की उपलब्धता पर कहा कि जल्द ही सीलॉयन-7 और सील के अलावा अट्टो-3 ईएसयूवी और ईमैक्स 7 यहां उपलब्ध होंगे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button