पंजाबमोहाली

मांगें नजरअंदाज करने पर बजट की कॉपियां फूंकी, पेंशनर्ज-कर्मचारियों पर अत्याचार के आरोप में प्रदर्शन

मोहाली में महिला दिवस के मौके पर पंजाब विधानसभा की ओर शांति से मार्च कर रहे पंजाब के मुलाजिम और पेंशनर्स पर किए गए जुल्म अत्याचार के विरोध में मंगलवार को पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन और ब्लॉक की अन्य जत्थेबंदियों ने पेंशनर्स पर किए जा रहे अत्याचार और बजट में कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज करने के विरोध में बजट की कॉपियां फूंकी गई और सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिंदर कौर, हरमेश कौर, गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के स्टेट जनरल सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह सस्कौर और मास्टर कैडर यूनियन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट प्रितपाल सिंह राणा ने कहा कि सरकार पिछले कई सालों से कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इसके विरोध में पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स ने आठ से 11 मार्च तक पंजाब विधानसभा का घेराव करने का प्रोग्राम निर्धारित किया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आठ मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस के मौके पर पंजाब के हजारों कर्मचारी और पेंशनर्स, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं, शांति से मार्च निकाल रहे थे, तभी सरकार ने पहले उन पर पानी की बौछारें कीं और बाद में आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे कई कर्मचारी और महिला कर्मचारी बेहोश हो गईं और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा और मकुछ मुलाजिमों की पगडिय़ां उतर गई, जिसके विरोध स्वरूप सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें न तो पुरानी पेंशन बहाल की गई, न डीए की किश्तों के बारे में कुछ किया गया और न ही बिना सैलरी वाले कर्मचारियों को रेगुलर किया गया, जिसके कारण पंजाब के पेंशनर्स और कर्मचारियों में भारी रोष है। आज स्थानीय ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिस से बस स्टैंड तक प्रोटेस्ट मार्च के बाद पंजाब सरकार के पेश किए गए बजट की कॉपियां मेन रोड पर जलाई गईं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button