भारतीय रुपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 92 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपए की इस गिरावट का सीधा असर आम आदमी से लेकर कारोबार तक दिखने वाला है। कच्चा तेल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, विदेश में पढ़ाई और विदेशी यात्रा जैसी चीजें महंगी हो सकती हैं। वहीं, निर्यातकों को हर डॉलर पर ज्यादा रुपए मिलने से कुछ राहत मिल सकती है। कुल मिलाकर, कमजोर रुपया महंगाई का दबाव बढ़ा सकता है। इस महीने यानी जनवरी में अब तक रुपया 202 पैसे यानी दो फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। वहीं, पूरे 2025 की बात करें, तो रुपए में करीब पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके पीछे दो बड़ी वजहें रही हैं- शेयर बाजार में से विदेशी निवेशकों का लगातार पैसा निकालना और अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना।
इंपोर्टर्स पर पड़ेगी सबसे ज्यादा मार
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कमजोर होता रुपया सबसे पहले आयात करने वाली कंपनियों को प्रभावित करता है। उन्हें वही सामान खरीदने के लिए ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ते हैं। भारत अपनी करीब 85त्न ईंधन जरूरतें आयात के जरिए पूरी करता है। जैसे कि पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल। ऐसे में रुपए की गिरावट से तेल का बिल बढऩा तय है। इसका असर आखिर में महंगाई में इजाफे के तौर पर दिखता है।
निर्यातकों को ऐसे मिलता है फायदा
दूसरी तरफ, कमजोर रुपया निर्यातकों के लिए फायदेमंद रहता है, क्योंकि उन्हें विदेश से पेमेंट डॉलर में मिलता है, जो रुपए में ज्यादा हो जाता है। इससे उनके रेवेन्यू और मार्जिन बेहतर हो सकते हैं। हालांकि यह फायदा सभी निर्यातकों को बराबर नहीं मिलता। जिन कंपनियों का कारोबार आयातित कच्चे माल, कंपोनेंट्स या टेक्नोलॉजी पर ज्यादा निर्भर है, उनकी लागत भी रुपए की कमजोरी के साथ बढ़ जाती है। ऐसे में अतिरिक्त कमाई का एक हिस्सा ऊंचे इनपुट खर्च में चला जाता है और कुल फायदा सीमित रह सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इन चीजों के आयात पर पड़ेगा असर
भारत की इंपोर्ट बास्केट में कच्चा तेल, कोयला, प्लास्टिक, केमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाद्य तेल, उर्वरक, मशीनरी, सोना, मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर, आयरन और स्टील शामिल हैं। चूंकि आयातकों को भुगतान के लिए डॉलर खरीदने पड़ते हैं, इसलिए कमजोर रुपया इन सभी चीजों को महंगा बना देता है। तेल के अलावा मोबाइल फोन के कंपोनेंट्स, कुछ ऑटोमोबाइल्स और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विदेश यात्रा होगी महंगी एनआरआई को फायदा
रुपए की कमजोरी का असर विदेशी में पढ़ाई पर भी पड़ता है। विदेश की यूनिवर्सिटीज को फीस डॉलर में देनी होती है, ऐसे में हर डॉलर के बदले ज्यादा रुपए चुकाने पड़ते हैं। इसी तरह विदेश यात्रा भी महंगी हो जाती है, क्योंकि बाहर खर्च करने के लिए डॉलर खरीदने में ज्यादा पैसे लगते हैं। हालांकि. जो एनआरआई भारत पैसा भेजते हैं, उन्हें कमजोर रुपए का फायदा मिलता है। डॉलर को रुपए में बदलने पर उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा रकम मिलती है।