भारत

DGCA ने एअर इंडिया पर लगाया 80 लाख का जुर्माना, एयरलाइंस ने तोड़ा था ये नियम

Tata Group के स्वामित्व वाली एअर इंडिया (Air India) को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है. उस पर विमानन सेक्टर की नियामक डीजीसीए (DGCA) ने फ्लाइट ड्यूटी टाइमिंग और क्रू की थकान को रोकने के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने के चलते 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फ्लाइट ड्यूटी टाइमिंग और क्रू से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ

डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा है कि एअर इंडिया लिमिटेड का स्पॉट ऑडिट जनवरी, 2024 में किया गया था. इसमें पाया गया कि एयरलाइन फ्लाइट ड्यूटी टाइमिंग और क्रू से जुड़े नियमों का उल्लंघन कर रही है. फ्लाइट क्रू को लंबी दूरी की उड़ानों से पहले एवं बाद में और लेओवर के दौरान पर्याप्त आराम नहीं दिया जा रहा है. ऑडिट में कई ऐसे मामले भी पाए गए, जहां पायलटों ने अपने ड्यूटी टाइम से भी ज्यादा काम किया. इससे पहले डीजीसीए ने फरवरी में एक 80 वर्षीय यात्री की मौत के बाद एअर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. इसके अलावा जनवरी में एअर इंडिया पर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने के चलते 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा था.

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button