चंडीगढ़ में हक के लिए गरजे किसान, पंजाब-हरियाणा की तर्ज पर लैंड पुलिंग पॉलिसी लाने की मांग पर दिया धरना

चंडीगढ़ के 22 गांवों के किसानों ने आज लैंड पुलिंग पॉलिसी, लाल डोरा खत्म करना, गांवों को गांवों के साथ वार्ड बनाना, कलेक्टर रेट मार्केट रेट पर करना, एग्रिकल्चर लैंड का मल्टीप्लेइंग फैक्टर 1.25 से 2 करने की मांगों को लेकर सारंगपुर बैरियर पर चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। इसमें चंडीगढ़ के लगभग 500 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया । चंडीगढ़ पेडू विकास मंच के अहान पर सारंगपुर मुल्लापुर बैरियर के पास प्रदर्शन किया गया। किसानों का आरोप है कि चंडीगढ़ के सारे गांवों को कॉरपोरेशन में शामिल होने के बावजूद एग्रिकल्चर लैंड की न लैंड पुलिंग पॉलिसी बनी, न ही चेंज इन लैंड यूज पॉलिसी बनी। अगर लैंड पुलिंग पॉलिसी बनती है, तो लाल डोरा स्कीम खत्म हो जाती है और एक प्लान डिवेलपमेंट सुनिश्चित होगी। पेडू विकास मंच के प्रधान सतिंदर सिद्धू ने कहा दिन प्रतिदिन चंडीगढ़ के किसानों की नाराजगी बढ़ रही है।
जिन की जमीनों पर चंडीगढ़ बना उनके लिए ही कोई पॉलिसी नहीं बनी एजबकि पंजाब और हरियाणा में किसानों के लिए ऐसी पॉलिसी है। सभी ग्रामीण वासियों में भारी नाराजगी पाई गई। इस अवसर पर साधु सिंह, संरक्षक ग्राम संघर्ष मोर्चा, सुरजीत सिंह ढिल्लों मणि माजरा, एचएस लकी अध्यक्ष राज्य कांग्रेस चंडीगढ़, हरभजन सिंह कजहेड़ी अध्यक्ष, जीत सिंह बहलाना पूर्व सरपंच, तारा सिंह अध्यक्ष चंडीगढ़ गुरुद्वारा एसोसिएशन, गुरजीत सिंह डडु माजरा, रॉबिन, रामपाल, भूपिंदर मटुरिया एवं चंडीगढ़ के 22 गांवों से पूर्व सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714