आज की ख़बरपंजाब

फर्जी वीजा लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर। पाकिस्तान व दुबई में बैठे व्यक्तियों के साथ मिलकर बाहरी रिश्तेदार बनकर व फर्जी वीजा लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का बरनाला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम की अगुवाई में डीएसपी सतवीर सिंह, थाना साइबर क्राइम बरनाला की टीम ने फर्जी व्हाट्सएप नंबरों और म्यूल बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल कर ठगी करने वाले इस गिरोह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके नाम पर म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाते थे और फिर पाकिस्तान व दुबई में बैठे अपने साथियों के जरिए फर्जी व्हाट्सएप नंबरों से कॉल कर खुद को विदेश में रहने वाला रिश्तेदार या वीजा एजेंट बताकर ठगी करता था। इसके बाद पीड़ितों से इन खातों में पैसे डलवा लिए जाते थे। थाना साइबर क्राइम बरनाला में गांव लोहगढ़, जिला बरनाला निवासी आत्मा सिंह के बयान पर मामला नंबर चार, 31 जनवरी 2026 दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता से बाहरी रिश्तेदार बनकर 10 लाख 19 हजार रुपए की ठगी की गई थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) व आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(डी) के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान लवदीप सिंह उर्फ लवली, निवासी जल्लोके, ममदोट हिठाड़, जिला फिरोजपुर, मलकीत सिंह उर्फ कीतू, निवासी जल्लोके, ममदोट हिठाड़, जिला फिरोजपुर, लखविंदर सिंह, निवासी सेठावाला, ममदोट हिठाड़, जिला फिरोजपुर, सुखप्रीत सिंह, निवासी छांगा खुर्द, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।यह गिरोह पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। मामले की तकनीकी जांच जारी है और आरोपियों के बैंक खातों की गहन पड़ताल की जा रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित मलकीत सिंह उर्फ कीतू मैक्सिको से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था, जहां से उसके पाकिस्तान और दुबई में बैठे ठगों से संपर्क बने। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह गिरोह तैयार किया और ठगी की गतिविधियां शुरू कर दीं।  पुलिस सारे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button