उत्तर प्रदेशदेश विदेश

ट्रक और बस में टक्कर, चार की मौत, 21 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में ट्रक और बस की आमने-सामने हुई भिड़त में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुये मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रूपये का आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी ने मंगलवार को बताया कि संतकबीर नगर जिले के दुधारा क्षेत्र से अजमेर शरीफ के लिए बीती रात लगभग 50 लोग बस से निकले थे। अभी बस बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर बरगदवा के समीप ही पहुंची थी कि सामने से एक ट्रक से भिड़त हो गयी। इस हादसे में अब्दुला (60), मुख्तार अली (75), संदीप पाण्डेय (32) बस चालक तथा शिवराज सिंह की मौत हो गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने बताया कि हादसे में संतकबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र के बेलहर कला निवासी जैनब, असरून निशा, नाजमा खातून, सायराबानो सहित 21 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की स्थिति बिगड़ते देखकर गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button