IIM में चार साल का एआई बेस्ड यूजी कोर्स, 12वीं पास को जेईई एडवांस्ड से मिलेगा दाखिला

नई दिल्ली
देश के टॉप मैनेजरों को तैयार करने वाला भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ (आईआईएमएल) अब यूजी यानी अंडर ग्रेजुएट कोर्स भी करवाएगा। मैनेजरों को गढऩे के चार दशक बाद आईआईएम लखनऊ बड़े शैक्षणिक बदलाव की तैयारी में है। संस्थान को बने 41 वर्ष पूरे हो चुके हैं और अब ये यूजी कोर्स ऑफर करने जा रहा है। आईआईएम लखनऊ में चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें मैनेजमेंट स्टडीज को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के साथ जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि भारत सरकार की मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट रैंकिंग में अहमदाबाद, बंगलुरु और कोझिकोड के बाद आईआईएम लखनऊ चौथे स्थान पर है। परंपरागत रूप से मैनेजमेंट में अपने प्रमुख दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम ( पीजीपी ) के लिए जाना जाने वाला आईआईएमएल निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), लखनऊ के संपर्क में है, ताकि यह समझा जा सके कि वहां स्नातक कोर्स कैसे संचालित किए जा रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि मैनेजमेंट फैकल्टी को एआई के क्षेत्र में कैसे ट्रेंड किया जा सकता है। संस्थान के एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने फोन पर नाम न बताने की शर्त पर कहा, हमने मैनेजमेंट और एआई को मिलाकर एक चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम तैयार करने की योजना बनाई है। आईआईएमएल 10+2 पास छात्रों के लिए अपने द्वार खोलेगा और उन्हें इस कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का खाका तैयार है। हमारे निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता जल्द ही संभवत: अगले महीने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद इसका विवरण प्रेस के सामने रखा जाएगा।
इनोवेटिव होगा कोर्स
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस पाठ्यक्रम को आईआईएमएल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट से मंजूरी मिल चुकी है। मौजूदा विश्वविद्यालयों में अधिकांश स्नातक प्रबंधन कार्यक्रम बहुत अधिक थ्योरिटिकल होते हैं। हम एआई को चार वर्षीय प्रबंधन कार्यक्रम में शामिल कर इसे अधिक इनोवेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस कदम के पीछे की वजह बताते हुए प्रोफेसर ने कहा, हमारा मानना है कि मैनेजमेंट शिक्षा से निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होनी चाहिए और छात्रों को थ्योरी का प्रैक्टिकल उपयोग सीखना चाहिए। इसी सोच के तहत हमने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। हम उन छात्रों को प्रवेश देने की योजना बना रहे हैं, जिन्होंने जेईई एडवांस्ड पास किया हो।
एग्जिट ऑप्शन भी मिलेगा
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
तीन वर्ष पूरे होने के बाद छात्रों के पास स्नातक डिग्री के साथ बाहर निकलने (एग्जिट) का विकल्प होगा और यदि वे चौथा वर्ष पूरा करते हैं, तो उन्हें ऑनर्स डिग्री प्रदान की जाएगी। एक प्रोफेसर ने कहा, शुरुआत में कुछ शिक्षकों के लिए यह बदलाव थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि उन्होंने पहले कभी स्नातक छात्रों को नहीं पढ़ाया है। लेकिन एक साल के भीतर वे इस स्नातक कार्यक्रम की चुनौतियों के अनुरूप खुद को ढाल लेंगे।