आज की ख़बरपंजाब

गमाडा ने ई-नीलामी में कमाए लगभग 3137 करोड़ रुपये: हरदीप सिंह मुंडियां*

चंडीगढ़, 7 मार्च:*

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा आयोजित संपत्तियों की ई-नीलामी, जो शुक्रवार देर रात समाप्त हुई, को निवेशकों से भरपूर उत्साह मिला है। इस ई-नीलामी से गमाडा को कुल 3136.97 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह ई-नीलामी 14 जनवरी, 2026 को शुरू हुई थी।

ई-नीलामी के लिए प्रस्तुत की गई कुल 42 संपत्तियों में से 37 संपत्तियों की सफ़ल बोली लगी। आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने इसे बड़ी सफ़लता बताते हुए कहा कि लगभग 90 प्रतिशत संपत्तियों के लिए बोली प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 2018.84 करोड़ रुपये की आरक्षित कीमत वाली इन साइटों को 3136.97 करोड़ रुपये में बेचा गया, जो एक ही ई-नीलामी में गमाडा द्वारा अब तक प्राप्त किया गया सबसे अधिक राजस्व है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने ई-नीलामी की इस सफ़लता का श्रेय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की निवेशक-पक्षीय नीतियों को देते हुए कहा कि लगातार सफ़ल ई-नीलामियों के कारण राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। उन्होंने कहा कि संपत्तियों की कीमतों को यथार्थवादी बनाना और बाज़ार के अनुसार मूल्य निर्धारण करना भी इस नीलामी को अच्छा उत्साह मिलने का एक प्रमुख कारण रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नीलामी से प्राप्त राजस्व को विकास प्राधिकरण अपने अधिकार क्षेत्र में विकास कार्यों के नए मानक स्थापित करने के लिए ख़र्च करेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button