हरियाणा

हरियाणा को मिलेगा उसका राज्य गीत

चंडीगढ़, 14 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जल्द ही हरियाणा को उसका अपना राज्य गीत मिलेगा। 15 दिसंबर, 2023 से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सरकार ने 3 गीतों का चयन किया है और ‌सदन के पटल पर तीनों गीतों को पेश किया जाएगा। मतों के आधार पर सर्वाधिक वोट मिलने वाले गीत को एक साल के लिए राज्य गीत घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें ...  पानीपत पहुंचे भव्य बिश्वनोई ने हुड्डा पर टिप्पणी करने से किया मना,कही ये बात...
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button