Honda का नया EV स्कूटर QC3 लांच, सिंगल चार्ज में 150KM+ रेंज और कई स्मार्ट फीचर्स

नई दिल्ली। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 पेश किया है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से Activa e और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं। नया QC3 लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर आया है।
150 किमी से ज्यादा की रेंज
Honda QC3 में 3 kWh का फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर से अधिक (IDC रेंज) चल सकता है। इसकी बैटरी करीब 2 घंटे 40 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स
स्कूटर में 32 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, स्मार्ट की सिस्टम, 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Honda RoadSync कनेक्टिविटी दी गई है। इसके जरिए राइडर को कॉल अलर्ट, वाहन की जानकारी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
Activa e और QC1 भी हैं विकल्प
Honda का Activa e फिलहाल 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 102 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। वहीं QC1 की शुरुआती कीमत 90,022 रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसकी रेंज करीब 80 किलोमीटर है।
Activa e में LED हेडलाइट, LED DRL, दो स्वैपेबल 1.5 kWh बैटरियां, Standard, Sport और Econ राइडिंग मोड के साथ Honda RoadSync Duo जैसी कनेक्टेड तकनीक भी दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इन कंपनियों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में Honda QC3 का मुकाबला Bajaj Auto, TVS Motor, Ather Energy और Ola Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। बेहतर रेंज और स्मार्ट फीचर्स के कारण यह स्कूटर रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है।