अगरतला। बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से त्रिपुरा से इस देश को होने वाला निर्यात काफी घट गया है, वहीं आयात की मात्रा लगभग स्थिर बनी हुई है। त्रिपुरा की उद्योग और वाणिज्य मंत्री संतना चकमा ने सोमवार को को बताया कि चालू वित्त वर्ष (फरवरी तक) में त्रिपुरा ने बंगलादेश से 625.14 करोड़ रुपए का सामान आयात किया, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 703.67 करोड़ रुपए और 2022-23 में 636.72 करोड़ रुपए था। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 के फरवरी तक त्रिपुरा से बांग्लादेश को केवल 50.07 करोड़ रुपए का निर्यात किया गया वहीं 2022-23 में यह 121.37 करोड़ रुपए और 2023-24 में सिर्फ 12.31 करोड़ रुपए था।
त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित नौ में से आठ भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों (एलसीएस) में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, फिर भी औपचारिक व्यापार अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। दो देशों के बीच अनौपचारिक व्यापार को रोकने के उद्देश्य से भारत ने एक दशक पहले दक्षिण त्रिपुरा और सिपाहीजला जिले में दो सीमा हाट स्थापित किए थे, जिनमें से एक अभी भी 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण बंद है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714