नई दिल्ली
यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में विशेष डिनर होस्ट किया गया। इस मौके पर भारत और यूरोप के बीच मजबूत होते संबंधों को लेकर सकारात्मक संदेश देखने को मिला। प्रोग्राम में यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि भारत आज वैश्विक राजनीति में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इसे एक अहम बदलाव बताते हुए कहा कि यूरोप इस उभरते वैश्विक नेतृत्व का खुले दिल से स्वागत करता है। लेयेन ने कहा कि अगर भारत और यूरोप अपनी क्षमताओं, संसाधनों और सामथ्र्य को एक साझा लक्ष्य के तहत जोड़ते हैं, तो बड़े और दूरगामी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसी सोच के साथ आज दोनों पक्ष एक मंच पर साथ आए हैं। उन्होंने इसे भारत-यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और रणनीतिक साझेदारी की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव बताया। उनके अनुसार यह केवल सहयोग की शुरुआत है, आने वाले समय में यह साझेदारी और भी व्यापक रूप लेगी तथा कई नए क्षेत्रों में मजबूत सहयोग देखने को मिलेगा। उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यह भी कहा कि भारत और यूरोप मिलकर दुनिया को एक सकारात्मक और मजबूत संदेश दे रहे हैं।