पंजाब

आईएसआई की सहायता प्राप्त हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश; ए के -47 राइफल समेत चार हथियारों के साथ दो आरोपी अमृतसर से काबू

चंडीगढ़/अमृतसर, 14 मार्च:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आईएसआई की सहायता प्राप्त सीमा-पार से हथियारों की तस्करी करने वाले और आतंकवादी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों के पास से चार अत्याधुनिक हथियार, जिनमें दो मैगज़ीन और 36 जिंदा कारतूस समेत ए के -47 राइफल शामिल है, बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां निदेशक जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी ) पंजाब गौरव यादव ने दी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ सूरज निवासी नई आबादी, अटारी, अमृतसर और अमरजीत सिंह उर्फ रोहित निवासी सुभाष रोड छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से ए के -47 राइफल बरामद करने के अलावा तीन अत्याधुनिक 9एमएम ग्लोक पिस्टल भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार उक्त आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि यह माड्यूल कट्टरपंथी गतिविधियों और भारत-विरोधी तथा पुलिस-विरोधी बयानों को फैलाने जैसी गतिविधियों में भी शामिल था।

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए इस मामले में पिछले-पिछले संबंधों की जांच की जा रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण सुहेल कासिम मीर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा की टीमों ने गांव मुहावा से दो संदेहियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियारों की खेप, जिसमें ए के -47 समेत गोलियाँ और तीन ग्लोक पिस्टल शामिल हैं, बरामद की।

एसएसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि हथियारों की यह खेप पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से माड्यूल के विदेशी हैंडलरों द्वारा पाकिस्तान के रास्तों से भेजी गई थी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस संबंध में थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1)(ए), 25(6), 25(7), 25(8) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकू) एक्ट (यूएपीए) की धाराओं 13, 16, 18 के तहत एफ.आर.आई.संख्या 80 दिनांक 12.03.2026 दर्ज की गई है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button