होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां के पास जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना तड़के उस समय हुई जब ये लोग स्कूटर पर मुकेरियां की ओर सर्विस लेन से जा रहे थे। राम नगर कॉलोनी के पास, एक हुंडई वेन्यू कार ने कथित तौर पर स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद दोपहिया वाहन सर्विस लेन के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराया।
पुलिस ने बताया कि स्कूटर पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक को मामूली चोटें आईं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि घायल कार चालक मुकेरियां का निवासी है और स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714