चंडीगढ़, 29 जनवरी*
राज्य में शहरी सड़क आधारभूत संरचना को अपग्रेड करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ शुरू किया गया है। इस पहल के तहत राज्य के प्रमुख शहरी केंद्र मोहाली की मुख्य सड़कों और प्रमुख जंक्शनों का तेजी से अपग्रेडेशन किया जाएगा ताकि सड़क संपर्क को बेहतर बनाया जा सके और यात्रियों के लिए निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। यह प्रोजेक्ट 10 वर्षों की देखभाल के साथ-साथ टिकाऊ सड़क संरचना सुनिश्चित करने के लिए एन.एच.ए.आई. पैटर्न और हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एच.ए.एम.) के तहत लागू किया जाएगा।
आज यहां पंजाब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों के लिए बेहतर सड़क संपर्क और सुचारू आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सड़क आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रमुख राज्य मार्गों और ग्रामीण सड़कों को पहले ही प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड किया जा रहा है और राज्य सरकार द्वारा अब पंजाब के सबसे बड़े शहरी केंद्र साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में सड़कों के व्यापक अपग्रेडेशन के काम शुरू किए गए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को विश्व स्तरीय शहरी आधारभूत संरचना में बदलने के लिए व्यापक विकास पहलें शुरू की गई हैं। शहर के मास्टर प्लान के अनुसार शहर की मुख्य आधारभूत संरचना को और मजबूत तथा आधुनिक बनाने के लिए एक समर्पित ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ तैयार किया गया है।
आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत गमाडा और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली प्रमुख सड़कों और जंक्शनों को युद्ध स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रैफिक से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से निपटाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर निवासियों और पर्यटकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की जाएगी और इन्हें अपग्रेड किया जाएगा।
स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सड़कों और महत्वपूर्ण जंक्शनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सौंदर्यीकरण के कार्यों में लैंडस्केपिंग, आधुनिक रोशनी प्रणालियों की स्थापना और हरियाली में वृद्धि शामिल होगी, जिसका उद्देश्य शहर की समग्र सुंदरता और पर्यावरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत सभी विकास कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) की तर्ज पर और हाइब्रिड एन्युटी मोड (एच.ए.एम.) के माध्यम से लागू किए जाएंगे। इस मॉडल के तहत जिस ठेकेदार को प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा, वह इन कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ 10 वर्षों की अवधि के लिए सड़कों की देखभाल के लिए भी जिम्मेदार होगा।
इन प्रोजेक्टों की वित्तीय व्यवस्था के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भुगतान 40ः60 फॉर्मूले के अनुसार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की लागत का 40 प्रतिशत सरकार द्वारा निर्माण चरण के दौरान अदा किया जाएगा, जबकि शेष 60 प्रतिशत ठेकेदार द्वारा खर्च किया जाएगा और सरकार द्वारा प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 10 वर्षों की अवधि में ठेकेदार को वार्षिक भुगतानों के माध्यम से बाकी राशि अदा की जाएगी। इस विधि से ठेकेदार की जवाबदेही बढ़ेगी और उच्च-गुणवत्ता वाले सड़क आधारभूत ढांचे के लंबे समय तक रख-रखाव को सुनिश्चित किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मोहाली शहर में सड़कों की मरम्मत का काम फरवरी महीने में शुरू हो जाएगा और इसी वर्ष अक्टूबर तक पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की योजना एक स्पष्ट समय-सीमा के साथ बनाई गई है ताकि शहरी आवागमन में सुधार के इस प्रोजेक्ट के दौरान जनता को ज्यादा परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का मजबूतीकरण और सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा और इस पहल के तहत मोहाली शहर में लगभग 80 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।
स. मुंडियां ने कहा कि संबंधित विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि गुणवत्ता के मानकों की सख्ती से पालना करते हुए ये सभी काम निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरे किए जाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि इन कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।