मोहाली

मोहाली में ‘जल घर’ जनता के नाम, जल अर्पण दिवस पर विधायक कुलवंत सिंह ने किया उद्घाटन

मोहाली

आज जल अर्पण दिवस के शुभ अवसर पर गांव तड़ौली में लगभग 40 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए नए जल घर का उद्घाटन हलका विधायक कुलवंत सिंह द्वारा किया गया और इसे गांववासियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि यह जल आपूर्ति योजना पंजाब सरकार द्वारा जल जीवन मिशन और 15वें वित्त आयोगष् के अंतर्गत पूर्ण की गई है। योजना के तहत गांव में 650 फीट गहरा नया ट्यूबवेल स्थापित किया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जबकि 26.65 लाख रुपए की लागत से 25 हजार लीटर क्षमता वाली ऊंची पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। इसके अलावा, गांव के हर हिस्से तक निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगभग दो किलोमीटर नई पाइपलाइन भी बिछाई गई है। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि इस जल आपूर्ति योजना के रख.रखाव की जिम्मेदारी गांव की ग्राम पंचायत की होगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी के अनावश्यक उपयोग से बचें और आवश्यकता के अनुसार ही पानी का प्रयोग करें।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button