लखनऊ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए रविवार को मथुरा से चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब हर कार्यकर्ता को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा, क्योंकि 2027 दूर नहीं है। नितिन नबीन ने कहा कि देश में कुछ ऐसी ताकतें हैं, जो समाज को तोडऩे और बांटने की राजनीति करती हैं। ये लोग केवल चुनाव के वक्त सक्रिय होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ऐसी सोच का मुकाबला करने का आह्वान किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में बंदूक की नोक पर सरकारें चलती थीं, लेकिन आज प्रदेश में जनता के मत से चुनी गई सरकार सुशासन के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यूपी जिस तेजी से प्रगति कर रहा है, वह कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जो लोग राजनीति को केवल टाइमपास समझते हैं, चुनाव आते ही सक्रिय हो जाते हैं और बाद में विदेश चले जाते हैं, अब उन्हें जवाब देने का वक्त आ गया है। अपने संबोधन में नितिन नबीन ने युवाओं को विशेष संदेश देते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें सक्रिय राजनीति में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र है अगर एक कदम हम बढ़ाएं, तो 140 करोड़ कदम देश आगे बढ़ेगा। इसी भावना के साथ युवाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में योगदान देना होगा। भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि काशी, अयोध्या और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों का पुनर्विकास सरकार की सनातन परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा को भी नई दिशा दी है।