आज की ख़बरआर्थिक

नए-पुराने टैक्स स्लैब में ‘नो चेंज’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2026 में टैक्सपेयर्स के लिए भी कुछ ऐलान किए गए हैं, लेकिन इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए टैक्स स्लैब और पुराने टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पिछले बजट में केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव किया था, जिसके तहत 12 लाख रुपए सालाना इनकम वालों को कोई टैक्स नहीं देने का ऐलान किया था। इसके ऊपर 75000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन रखा था।

बदलाव की थी उम्मीद

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कुछ टैक्सपेयर्स को उम्मीद थी कि वित्त मंत्री इस बार नए टैक्स स्लैब के तहत 12 लाख रुपए सालाना इनकम लिमिट को बढ़ाकर 14 लाख रुपए कर देंगी और उसके ऊपर स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 से बढ़ाकर 100000 रुपए कर देंगी, लेकिन इन दोनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

छोटे टैक्सपेयर्स के लिए राहत

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

छोटे टैक्सपेयर्स के लिए एक योजना का प्रस्ताव किया जा रहा है। अब आईटीआर फाइल करने पर कम या जीरो टैक्स कटौती सर्टिफिकेट ले सकेंगे। इसके अलावा, अलग-अलग कंपनियों के शेयर रखने वाले टैक्सपेयर्स के सुविधा को डिपोजिट्री, निवेशक के फॉर्म 15 जी या फॉर्म 15 एच स्वीकार करने और इसे सीधे उन कंपनियों को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।

टैक्स को लेकर ये ऐलान

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अब किसी मोटर एक्सीडेंट क्लेम के तहत तय ब्याज को इनकम टैक्स से छूट दी जाएगी। इस पर कोई टीडीएस नहीं लगेगा।
विदेशी यात्रा पैकेज के तहत टीसीएस रेट्स को 5 फीसदी और 20 फीसदी से कम करते हुए 2 फीसदी करने का प्रस्ताव है।
मेडिकल और इलाज के लिए अगर कोई विदेश जाता है, तो उस पर टीसीएस के तहत 2 फीसदी ब्याज लागू होगा, जो पहले 5 फीसदी था।
लेबर सर्विस को टीडीएस के तहत लाने का प्रस्ताव है और इन सेवाओं पर एक से दो फीसदी की टीडीएस कटौती हो सकती है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button