पंजाब

अज्ञात कार ने कुचला राहगीर, जालंधर में पेश आया दर्दनाक हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

जालंधर

जालंधर-पठानकोट रोड पर सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। सोमवार सुबह करीब 4:55 बजे ढाबे के सामने एक अज्ञात कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना ;स्टेट सेफ्टी फोर्स टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम महज पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके पर देखा कि घायल की हालत बेहद नाजुक थी। जिसकी जालंधर के सिविल अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल गानी गाफी भट्टी 56 वर्ष पुत्र सैफ उद्दीन भट्टी निवासी सेनाबती रामबन जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद मजीद आसिफ पुत्र नजीर अहमद निवासी सेनाबती रामबन ने घटना की पुष्टि की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जानकारी देते हुए टीम के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद सडक़ पर यातायात बाधित हो गया था। जिसको टीम ने कोन लगाकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और अन्य किसी दुर्घटना से बचाव किया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी लाधड़ा चौकी थाना भोगपुर में तैनात एएसआई सरबजीत सिंह को फोन के माध्यम से दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। एसएसफ रूट नंबर 94502 नूरपुर से चोलांग पर तैनात एएसआई रणधीर सिंह और कांस्टेबल अमनदीप सिंह ने पूरी मुस्तैदी से राहत कार्य को अंजाम दिया।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button