आज की ख़बरआर्थिक

Reliance Jio ने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किए Happy New Year 2026 प्लान

नई दिल्ली। Reliance Jio ने अपने प्रीपेड प्लान्स पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नए रिचार्ज पेश किए हैं। कंपनी ने इन प्लान को Happy New Year 2026 के तहत पेश किया गया है। इसमें तीन प्लान शामिल हैं जो कि ग्राहकों को लंबे समय की वैधता, एंटरटेनमेंट फायदे और एआई सर्विस प्रदान करते हैं। प्लान की शुरुआत 103 रुपए से होती है और 500 रुपए के मासिक प्लान के साथ 3599 रुपए वाला वार्षिक प्लान भी शामिल है। नए प्लान में गूगल के साथ साझेदारी में Gemini Pro AI सर्विस भी ग्राहकों को मुफ्त में प्रदान की जा रही है। ये नए प्रीपेड प्लान Jio की आधिकारिक वेबसाइट, MyJio ऐप और अन्य चेकपॉइंट्स पर उपलब्ध होंगे।

Jio Hero Annual रिचार्ज की कीमत 3,599 रुपए है। इस प्लान को लंबे समय तक टेलीकॉम फायदों की जरूरत वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। यह प्लान रोजाना 2.5GB डाटा प्रदान करता है, जिसमें अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। इसके अलावा यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। अन्य फायदों में 18 महीने के लिए Google Gemini Pro प्लान का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इस प्रमोशनल प्लान की मेंबरशिप 35,100 रुपए की बताई जाती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Jio Super Celebration Monthly रिचार्ज की कीमत 500 रुपए है। इस प्लान को महीने भर तक टेलीकॉम और एंटरटेनमेंट लाभ वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं इस प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनिलमिटेड फायदे मिलते हैं। यह प्लान प्रतिदिन 100 एसएमएस भी पेश करता है। अन्य फायदों की बात करें तो यूट्यूब प्रीमियम, जियो हॉटस्टार, अमेजन PVME, सोनी लिव, जी5, लॉयन्सगेट प्ले, डिस्कवरी प्लस, सन नेक्स्ट, Kancha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi शामिल हैं। इसके अलावा यह प्लान 18 महीने के लिए Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन का मुफ्त एक्सेस देता है।

Jio Flexi Pack सिर्फ 103 रुपए में आता है, जिसमें कुल 5GB डाटा प्रदान किया जाता है। यह प्लान डाटा की जरूरतों के साथ-साथ रीजनल कंटेंट का एक्सेस भी प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक रहती है। एंटरटेनमेंट के लिए यूजर्स को तीन पैक में से एक का चयन करना होगा। हिंदी पैक में JioHotstar, Zee5 और SonyLIV शामिल हैं। इंटरनेशनल पैक में JioHotstar, FanCode, Lionsgate और Discovery+ शामिल हैं। रीजनल पैक में JioHotstar, SunNXT, Kancha Lanka और Hoichoi शामिल हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button