आज की ख़बरपंजाब

गाडिय़ों से एकत्रित किया 36.58 लाख का रेवेन्यू, जि़ला एसएएस नगर पुलिस ने की जब्त वाहनों की नीलामी

मोहाली

जि़ला पुलिस, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर ने अलग-अलग मामलों में ज़ब्त गाडिय़ों की नीलामी करके 36.58 लाख रुपए का रेवेन्यू सफलतापूर्वक इक_ा किया। यह जानकारी हरमनदीप सिंह हंस आईपीएस सीनियर पुलिस ऑफिसर एसएसपी एसएएस नगर ने दी। इस कैंपेन के तहत 28, 29 और 30 जनवरी को जि़ले के आठ पुलिस थानों में नीलामी की गई। इस दौरान कुल 351 ज़ब्त गाडिय़ों की नीलामी की गई। आगे बताया कि डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा जारी स्टैंडिंग ऑर्डर के मुताबिक, एक्सीडेंट केस और दूसरे मामलों से जुड़ी गाडिय़ों, जो लंबे समय से पुलिस थानों में पड़ी थीं को समय पर निपटाने के लिए एक स्पेशल ड्राइव शुरू की गई है। यह नीलामी ड्राइव एसएएसनगर के एसपी ट्रैफिक नवनीत सिंह महल और एसएएस नगर के एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल की देखरेख में चलाई गई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

नीलामी एसपी ट्रैफिक एसएएस नगर की अध्यक्षता में सरकारी नियमों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। गाडिय़ों की जानकारी देते हुए ैैच् हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि नीलामी में पुलिस स्टेशन नया गांव से 23, मुल्लांपुर गरीबदास से 51, माजरी से 20, फेज-1 से 29, सिटी कुराली से 24, ढकोली से 90, डेराबस्सी से 88 और लालरू पुलिस स्टेशन से 26 गाडिय़ां शामिल थीं। एसएसपी ने कहा कि ऐसे कैंपेन से न केवल सरकारी रेवेन्यू बढ़ता है, बल्कि पुलिस स्टेशनों में फालतू सामान और इक्विपमेंट की भीड़ भी कम होती है और कानूनी नियमों के अनुसार केस प्रॉपर्टी का सही तरीके से निपटारा भी सुनिश्चित होता है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button